Thursday 6 February 2014

Tagged under: , , ,

सोनिया गांधी से मुकाबला होगा सानिया का, केजरीवाल का राखी सांवत से :लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव होने की धमक होते ही सियासी दलों ने अपनी-अपनी लंगोट कसनी शुरू कर दी है। हर छोटा बड़ा दल अपने-अपने स्तर पर लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत ही नहीं आजमा रहा है बल्कि सरकार में हिस्सेदारी की दावेदारी भी कर रहा है। इंडियन ओसनिक पार्टी ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ एक ड्रामा क्वीन को और कांग्रेस अध्यक्षा एवं यूपीए चेयरमैन के विरुद्ध एक विश्व स्तरीय टेनिस खिलाड़ी को चुनाव मैदान में उतार रही है।

rakhi-versus-kejriwal-indian-oceanic-party
इंडियन ओसनिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. व्यास ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी से कई नामचीन हस्तियों को चुनाव मैदान में उतार रहे हैं। उनका कहना है कि वह इस बार 441 सीटों पर चुनाव लड़ायेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप मुखिया अरविन्द केजरीवाल के मुकाबले में इंडियन ओसनिक पार्टी की ओर से आईटम गर्ल राखी सांवत को चुनाव मैदान में उतार रहे हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा एवं यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के समक्ष टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को चुनाव मैदान में उतार रहे हैं। दोनों ही उम्मीदवारों के चुनाव मैदान में आने से इंडियन ओसनिक पार्टी के बाकी के लोकसभा प्रत्याशियों में खुशी की लहर है।

sania-mirza--iop-loksabha-against-sonia-gandhiइंडियन ओसनिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. व्यास ने कहा कि वह जल्द ही भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी के सामने भी गोधरा कांड के शिकार हुए एक व्यक्ति को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा करने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की धमाकेदार एंट्री होगी। सरकार बनाने में उनकी पार्टी की अहम भूमिका होगी।

इंडियन ओसनिक पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष सी.पी. व्यास ने बताया कि उनके अपने लोकसभा चुनाव की शुरूआत हजरत निजामुद्दीन दरगाह में दर्शन कर की। इसकी सर्वप्रथम बैठक दरगाह के सज्जादा नशीन कासिफ निजामी के कार्यालय पर बैठक कर की। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही 441 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी करेंगे।