Friday 14 March 2014

Tagged under: , , ,

Akhil Bhartiya Ram Rajya Parishad merges with Indian Oceanic Party (IOP)

हारून खान
नई दिल्ली। देश की आजादी के समय से चल रही राजनीतिक पार्टी अखिल भारतीय राम राज्य परिषद का इंडियन ओसनिक पार्टी में आज विधिवत विलय हो गया। इस अवसर पर दोनों ही सियासी पार्टियों के नेता सी.पी. व्यास और स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती ने इस की औपचारिक घोषणा की। इस मौके पर दोनों की पार्टियों के भारी तादाद में कार्यकत्र्ता भी मौजूद थे।
akhil-bhartiya-ram-rajya-parishad-combine-with-indian-oceanic-party

इंडियन ओसनिक पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष सी.पी. व्यास ने कहा कि अखिल भारतीय राम राज्य परिषद अभी तक एक खास वर्ग की राजनीति कर रही थी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा अब इंडियन ओसनिक पार्टी में विलय हो जाने के बाद से जहां एक तरफ पार्टी का एक विस्तार होगा वहीं दूसरी अखिल भारतीय राम राज्य परिषद पर लगा दाग भी दूर होगा। इस पार्टी के नेता स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती को फिलहाल इंडियन ओसनिक पार्टी का राष्टï्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर डॉ. देबाकेश एम.बी. बरूआ को असम राज्य का अध्यक्ष एवं पूर्वोत्तर राज्यों का कॉर्डीनेटर भी नियुक्त किया गया है। इन दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद से लोकसभा चुनाव में काफी बल मिलेगा। एक सवाल के जवाब में सी.पी. व्यास ने कहा कि हम अपने लोकसभा प्रत्याशियों की सूची भी जल्द ही जारी करेंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आईटम गर्ल राखी सावतं को पार्टी विरोधी कार्यो में लिप्त होने के चलते निष्कासित कर दिया है।
सनद रहे कि इंडियन ओसनिक पार्टी ने राखी सावतं को आम आदमी पार्टी मुखिया अरविन्द केजरीवाल के समक्ष लोकसभा चुनाव लड़ाने की घोषणा की थी। लेकिन पार्टी ने राखी सावतं को अब बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Note:

This information is provided by rajshara.in Hindi Dainik Paper. You can also search this article on Rajshara.in website.

1 comments: